फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Minor disabled person raped innocent girl, admitted to SKMCH in critical condition

Bihar: नाबालिग दिव्यांग ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में SKMCH में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Feb 2024 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Feb 2024 05:00 PM IST
सार

Muzaffarpur Hindi News: साहेबगंज थाने के एसएचओ सिकंदर कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी दिव्यांग किशोर की तलाश की जा रही है। अभी परिजन की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। एसकेएमसीएच में बच्ची का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Minor disabled person raped innocent girl, admitted to SKMCH in critical condition
मासूम बच्ची से दिव्यांग किशोर ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिव्यांग (मूक) किशोर द्वारा एक मासूम बच्ची से दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, 12 साल के दिव्यांग ने बच्ची के साथ गलत काम किया है। इस घटना के बाद आरोपी दिव्यांग किशोर घर से फरार बताया जा रहा है। हालांकि पीड़िता के परिजन के द्वारा इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं करवाई गई है। यह घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मिलने के परिजन बच्ची को इलाज के लिए CHC में ले गए, जहां चिकित्सक ने बच्ची का प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में परिजन ने बताया कि देर शाम को पड़ोस का एक लड़का जो गूंगा है, बहला-फुसलाकर कर बच्ची को गांव से दूर खेत में ले गया। फिर उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद गांव की एक महिला ने इस मामले में जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने बच्ची को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH में भेजा गया है। हालांकि बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में साहेबगंज थाने के एसएचओ सिकंदर कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी दिव्यांग किशोर की तलाश की जा रही है। अभी परिजन की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। एसकेएमसीएच में बच्ची का इलाज चल रहा है। एसकेएमसीएच के ओपी डेरा फर्द बयान दर्ज होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed