फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Landlord opened fire on tenants after a fight over closing door, a girl injured

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मकान मालिक ने मारपीट कर किराएदारों पर चला दी गोली, मामला जान रह जाएंगे हैरान

Sun, 15 Sep 2024 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Sep 2024 03:02 PM IST
सार

Muzaffarpur News: सिकंदरपुर थानेदार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मकान मालिक के बेटे से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Landlord opened fire on tenants after a fight over closing door, a girl injured
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड पर घर का दरवाजा बंद करने को लेकर के मकान मालिक और किराएदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान मकान मालिक और उसके लोगों द्वारा किराएदार पर फायरिंग भी की गई। इस घटना में किराएदार बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सिकंदरपुर थाने के थानेदार रमण राज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना की जांच में मौके से एक खोखा भी जब्त किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में करवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 

Muzaffarpur News: Landlord opened fire on tenants after a fight over closing door, a girl injured
घायल किराएदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, घर के दरवाजे को बंद किए जाने को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद मारपीट की नौबत आ गई। वहीं, मारपीट में घायल किराएदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में पीड़ित किराएदार की पहचान अखाड़ाघाट बांध रोड के हनुमंत नगर निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।

पीड़ित खुशबू कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रुप से औराई की रहने वाली है। यहां वह मकान मालिक जय प्रकाश ठाकुर के यहां पर किराए के मकान में रहती है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक की दो बेटियां दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद कर रही थीं। इस दौरान गाली-गलौज की और जब मां ने गाली देने से मना किया तो दोनों लड़कियों और उसके पिता ने हमसे मारपीट शुरु कर दी। तभी उसके बेटे ने पिस्तौल लेकर फायरिंग की, जिसमें मैं और मेरा भाई बाल-बाल बच गया।
 
पूरे मामले को लेकर सिकंदरपुर थानेदार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मकान मालिक के बेटे से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed