फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Inter student died due to shock from electric pole; electricity department negligence

Bihar News: बिजली के खंभे की चपेट में आने से इंटर की छात्रा की मौत; परिजनों का बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 03:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Aug 2025 03:59 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि छात्रा की मौत करंट लगने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Inter student died due to shock from electric pole; electricity department negligence
मृतका ज्योति कुमारी (फाइल फोटो), गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लकड़ीढाई मोहल्ले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से इंटर की 16 वर्षीय छात्रा ज्योति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा वैशाली जिले के सलेमपुर निवासी मुकेश सहनी की पुत्री थी और ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: सीतामढ़ी में दोहरे हत्याकांड से दहशत, सरेह से बरामद हुई दो युवकों की लाश; जानें मामला
विज्ञापन

 
सामान लेने निकली थी घर से, करंट से गई जान
मृतका ज्योति कुमारी सुबह घर से पास की दुकान में सामान लेने निकली थी। इसी दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गई। देखते ही देखते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
परिजनों ने बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेदार
हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूट पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण ज्योति की जान गई है। उनका कहना है कि खंभे में लंबे समय से करंट दौड़ रहा था, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। ग्रामीणों ने भी विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: हड़ताल पर गए अमीनों पर गिरी गाज, चुन-चुन कर हड़ताली अमीन के लॉगिन बंद कर रही बिहार सरकार
 
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना प्रभारी रमन राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्रा की मौत करंट लगने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed