{"_id":"6687bdb7c35ddf0451051ff1","slug":"muzaffarpur-news-in-the-public-court-of-dm-a-man-set-himself-on-fire-by-sprinkling-petrol-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur News: डीएम के जनता दरबार में शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, जमीनी विवाद को लेकर था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur News: डीएम के जनता दरबार में शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, जमीनी विवाद को लेकर था परेशान
Fri, 05 Jul 2024 03:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:02 PM IST
सार
जख्मी शख्स जमीनी विवाद को लेकर के मुजफ्फरपुर के डीएम के यहां जनता दरबार में आया हुआ था। इस दौरान उसने अपने साथ लाए पेट्रोल से खुद को ही आग लगा ली।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में आयोजित डीएम के जनतादरबार में एक शक्श ने आत्मदाह का प्रयास किया। शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। जख्मी को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में SKMCH रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शख्स हाथ में झोला लेकर पहुंचा था। जख्मी शख्स की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के बिंदा लाल राय करीब 48 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित शख्स बिंदालाल भूमि विवाद को लेकर आया था। बिंदालाल कांटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गेट के कुछ पहले ही उसने अपने झोले से पेट्रोल निकाला और आग लगा ली। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह सहित कई आला अधिकारी और डीएम कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान में सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. बी एस झा ने बताया कि एक मरीज को लाया गया है। उसका शरीर करीब 40 फीसद जल गया है। अभी एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ASP एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि समाहरणालय परिसर में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है। मामले की जांच की जा रही है।