फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Illegal liquor worth crores seized from gas tanker, 3 arrested; search for mafia continues

Bihar: पेट्रोल टैंकर के बाद अब गैस टैंकर से करोड़ों की अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार; लोकल माफिया की तलाश जारी

Wed, 06 Nov 2024 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Nov 2024 08:41 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एसडीपीओ टाउन-2 विनिता सिन्हा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें बरामद शराब को मुजफ्फरपुर में किस माफिया ने मंगवाया था और उसका नेटवर्क क्या है, इसकी भी गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Illegal liquor worth crores seized from gas tanker, 3 arrested; search for mafia continues
गैस टैंकर से जब्त हुई एक करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में छठ पर्व से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक गैस टैंकर से करोड़ों रुपये की अवैध शराब की खेप जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान टैंकर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक ड्राइवर और दो सहायक शामिल हैं। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक गैस टैंकर में शराब की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर लाई जा रही है। अहियापुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और अवैध शराब की खेप को जब्त कर लिया।

विज्ञापन

 
शराब माफिया का नया तरीका
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिन पहले पेट्रोल टैंकर में भी शराब की खेप पकड़ी गई थी। पुलिस की सख्ती के बाद शराब माफियाओं ने अब नया तरीका अपनाते हुए गैस टैंकर में अवैध शराब छिपाकर लाने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि टैंकर में नागालैंड की नंबर प्लेट लगाई गई थी, ताकि इस पर संदेह कम हो और अवैध शराब जिले में आसानी से पहुंचाई जा सके। शराब की खेप को ऐसे तरीके से छिपाया गया था कि यह गैस टैंकर की तरह दिखाई दे और किसी को शक न हो। पुलिस का अनुमान है कि पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से भी अधिक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
सप्लाई नेटवर्क की जुटाई जा रही जानकारी
अहियापुर थाना पुलिस ने टैंकर से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों से शराब की सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ टाउन-2, विनिता सिन्हा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में बरामद शराब को मुजफ्फरपुर में किस माफिया ने मंगवाया था और उसका नेटवर्क क्या है, इसकी भी गहराई से जांच की जा रही है।
 
पुलिस अब गिरफ्तार लोगों से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। स्थानीय माफिया की तलाश भी तेज कर दी गई है, जिससे आगे की आपूर्ति चैन को रोका जा सके। पुलिस ने इस कार्रवाई को छठ पर्व के दौरान अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना है और स्थानीय माफियाओं पर सख्त नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed