फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Huge uproar after suspicious death of youth, family got angry at police for taking dead body

Bihar News: युवक की संदिग्ध मौत के बाद जमकर हंगामा, शव लेने को लेकर पुलिस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Mon, 17 Feb 2025 04:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Feb 2025 04:23 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मृतक की पत्नी ने इसे हत्या करार दिया है और आरोप लगाया है कि उसके पति की साजिश के तहत हत्या की गई है। वहीं, मृतक के अन्य परिजनों का दावा है कि मो. राजा ने खुदकुशी की है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Huge uproar after suspicious death of youth, family got angry at police for taking dead body
थाने की घेराबंदी करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब पुलिस उसे मृतक के परिजनों को सौंपने लगी, तो मायका पक्ष आक्रोशित हो गया और शव की मांग को लेकर थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते नगर थाना परिसर में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन

 
थाने पर जुटी भीड़, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मो. राजा के रूप में हुई है। उसकी मौत को लेकर दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। मायका पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए मृतक के परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, मृतक के परिवार ने इसे आत्महत्या का मामला बताया। शव थाने पहुंचते ही मायका पक्ष और मृतक के परिवार के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



 
पुलिस ने किया मामला शांत
स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल मामले में हस्तक्षेप किया। डीएसपी टाउन-1 सीमा देवी ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और शव को मृतक के परिजनों को सौंपने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हत्या या आत्महत्या? परिजनों के बयान अलग-अलग
मृतक की पत्नी ने इसे हत्या करार दिया है और आरोप लगाया है कि उसके पति की साजिश के तहत हत्या की गई है। वहीं, मृतक के अन्य परिजनों का दावा है कि मो. राजा ने खुदकुशी की है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

 
थाने में तनाव, लेकिन स्थिति नियंत्रण में
थाने में भारी भीड़ और आक्रोश के बावजूद पुलिस की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। अधिकारी लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं और मामले की जांच में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed