फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Elderly man carrying food for his family died in road accident mourning among family members

Bihar News: परिवार के लिए खाना ले जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत; परिजनों में मातम

Fri, 13 Dec 2024 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Dec 2024 02:34 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों से आवेदन मांगा है ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Elderly man carrying food for his family died in road accident mourning among family members
मृतक बंगाली साह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। यह घटना सकरी सरैया गांव के पास हुई, जब बंगाली साह नामक व्यक्ति साइकिल से अपने परिवार के लिए खाना लेकर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
वाहन चालक मौके से हुआ फरार
जानकारी के मुताबिक, मृतक बंगाली साह रामदयालु नगर के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि वे रोजाना शहर से गांव साइकिल पर खाना ले जाकर परिवार की देखभाल करते थे। बुधवार को भी वे साइकिल से गांव लौट रहे थे, तभी सकरी सरैया के पास यह दुर्घटना हो गई। वहीं, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में बंगाली साह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 
परिवार में शोक की लहर
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि बंगाली साह एक जिम्मेदार पिता और परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी मौत से पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों से आवेदन मांगा है ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed