{"_id":"67a74893c4f433abf0069f0f","slug":"muzaffarpur-news-body-of-missing-mr-recovered-from-gandak-river-many-wounds-found-on-body-murder-suspected-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लापता एमआर का शव गंडक नदी से बरामद, शरीर पर मिले कई जख्म; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लापता एमआर का शव गंडक नदी से बरामद, शरीर पर मिले कई जख्म; हत्या की आशंका
Sat, 08 Feb 2025 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Feb 2025 05:35 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि एक शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है, जिसकी पहचान राहुल राज के रूप में हुई है। वह अपने घर से गायब थे। शव पर चोट के जख्म पाए गए थे। आशंका है कि उनकी पिटाई की गई और शव को पानी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
मृतक राहुल राज (फाइल फोटो), बूढ़ी गंडक से मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके के शेखपुर ढाब इलाके से चार दिन पहले रात में घर से गायब हुए एमआर का शव शनिवार को बूढ़ी गंडक से बरामद किया गया है। एमआर की पहचान कामेश्वर सिंह के बेटे राहुल राज (38) के रूप में हुई थी। उसके गायब होने के बाद से ही उसकी खोज की जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राहुल राज अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले और फिर नहीं लौटे। लेकिन आज शनिवार को राहुल का शव बूढ़ी गंडक नदी में मिला। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है और चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना को लेकर एमआर राहुल राज के परिजनों ने कहा कि हमें पहले से ही आशंका थी कि राहुल को बुलाकर उसकी हत्या करके पानी में फेंक दिया गया है। राहुल उस दिन घर आया था और पिताजी को खाना देने के बाद बाहर चला गया था। बताया जा रहा है कि वह एक किराना दुकान के पास दस मिनट रुका था, उसके बाद अखाड़ाघाट पुल की तरफ गया और फिर लौटा नहीं। परिजनों ने बताया उसका कुछ लेन-देन का भी विवाद था और उसको मोबाइल फोन पर धमकी भी दी जाती थी। राहुल राज की पांच जून 2017 में शादी हुई थी। उसके बाद से उसने कई काम किए थे और अब एमआर का काम कर रहा था। इसके पहले भी उसको धमकी मिलती थी।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक शव अहियापुर थाना क्षेत्र की बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान राहुल राज के रूप में कर ली गई है। वह अपने घर से गायब थे। शव पर चोट के जख्म पाए गए थे। आशंका है कि उनकी पिटाई की गई और शव को पानी में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा परिजनों के बयान लिए गए हैं। पूर्व से कुछ लोगों के साथ में लेन-देन का विवाद था। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उसका किन लोगों से विवाद था, इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।