फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Nephew gets death sentence for loving aunt, Allegation of murder of minor and hanging dead body

Love Affair: बुआ से प्रेम करने पर भतीजे को मिली मौत की सजा! नाबालिग की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप

Sat, 16 Mar 2024 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Mar 2024 05:23 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व लड़की के घरवालों ने धमकी दी थी कि बेटे का सुख नहीं लेने देंगे। गांव में फरमान भी जारी करवाया था कि कोई इस परिवार से बात नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Nephew gets death sentence for loving aunt, Allegation of murder of minor and hanging dead body
मृतक नाबालिग प्रेमी और गम में डूबे परिजन तथा पड़ोसी - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

अपनी बुआ के साथ प्रेम संबंध में रहना और घर छोड़कर चले जाना एक भतीजे को महंगा पड़ गया। शनिवार को प्रेमी भतीजे का शव पटना के बिहटा के किराए के कमरे से बरामद हुआ है। युवक नाबालिग बताया जा रहा है। वहीं, युवक का शव मिलने की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद युवती के परिजन फरार हो गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते महीने प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। प्रेमिका उसके गांव की थी जो कि रिश्ते में बुआ लगती थी। युवक के फरार होने के बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस दबिश बढ़ने पर युवती (प्रेमिका) को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद युवती को उसके परिजनों के हवाले किया गया था। वहीं, एक सप्ताह से दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इस बीच दोनों घर से भाग निकले थे और दोनों पटना के बिहटा में रहने लगे। जहां पर शनिवार सुबह नाबालिग युवक का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व लड़की के घरवालों ने धमकी दी थी कि बेटे का सुख नहीं लेने देंगे। गांव में फरमान भी जारी करवाया था कि कोई इस परिवार से बात नहीं करेगा। गांव के किसी भी तरीके के आयोजन में शामिल नहीं करना है, जो करेगा उसे 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा और 10 कर्ची से पिटाई होगी। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व दोनों प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग निकले थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पांच लोग पटना गए थे। वहां पर उनके बेटे की हत्या कर शव को फंदे से टांग दिया गया है और फिर आरोपी लोग फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना को लेकर बरियारपुर थाना प्रभारी चांदनी सांवरिया ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। परिजनों द्वारा अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई कर युवती को बरामद कर लिया था। उसे 164 के बयान के लिए मुजफ्फरपुर के कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से कोर्ट के आदेश के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। एक सप्ताह पूर्व लड़की दोबारा लड़के के साथ में पटना में रह रही थी। इसी बीच लड़के का शव बिहटा में बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed