फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur nagar nigam temple flower recycling incense sticks ujjain model

Bihar: मुजफ्फरपुर नगर निगम की नई पहल, मंदिर के फूलों और फलों से बनेगी अगरबत्ती और धूप, जानें उज्जैन से कनेक्शन

Thu, 11 Dec 2025 06:06 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 06:06 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर नगर निगम उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर मॉडल से प्रेरित एक नई पहल शुरू कर रहा है। इस पहल के तहत मंदिरों में चढ़ाए गए फूल और फल इकट्ठा कर उन्हें अगरबत्ती और धूपबत्ती में बदला जाएगा।

विज्ञापन
muzaffarpur nagar nigam temple flower recycling incense sticks ujjain model
मंदिर फूलों से बनेगी अगरबत्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालों के काल महाकाल की नगरी उज्जैन के मॉडल को अपनाते हुए मुजफ्फरपुर नगर निगम एक नई अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। इस पहल के तहत मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों और फलों का  फिर से उपयोग कर अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाई जाएगी। यह पहल नए वर्ष में शुरू की जाएगी और इसके लिए नगर निगम ने तैयारियों में तेजी ला दी है। इससे न केवल भक्तों की आस्था को एक नया आयाम मिलेगा बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन का दायित्व भी पूरा होगा। इसके अलावा, इस पहल के माध्यम से रोजगार सृजन और सशक्तिकरण का भी अवसर मिलेगा। नगर निगम की एक टीम को प्रशिक्षण के लिए उज्जैन भेजा जाएगा, जहां वह इस प्रक्रिया को सीखकर मुजफ्फरपुर में लागू करेगी।
विज्ञापन


पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण
विज्ञापन

उज्जैन नगर निगम द्वारा संचालित इस परियोजना से प्रेरणा ली गई है, जिसमें मंदिरों से निकलने वाले फूलों का उपयोग अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने में किया जाता है। इस परियोजना का उद्देश्य मंदिरों से निकले फूलों और उनके सूखे वेस्ट का पुनः उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और जनहित में आय उत्पन्न करना है। इस पहल की चर्चा पूरे देश में है और अब मुजफ्फरपुर नगर निगम इसे अपनाने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर नगर निगम की सात सदस्यीय टीम, जिसमें कई महिला कर्मचारी भी शामिल हैं, उज्जैन जाकर अगरबत्ती निर्माण की तकनीक और प्रक्रिया सीखेंगे। इसके बाद इस तकनीक को मुजफ्फरपुर में लागू किया जाएगा। टीम को पूरी प्रक्रिया की प्रशिक्षण भी दी जाएगी और इसके बाद उत्पादों को पैकिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम प्रशासन इस पहल को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।


नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बताया कि इस पहल के माध्यम से भक्तों की आस्था का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर यह अनोखी अभियान शुरू की जा रही है। इसके तहत भक्तों द्वारा चढ़ाए गए फूलों को इकट्ठा कर सुखाया जाएगा और फिर प्रोसेस कर अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाई जाएगी। इस प्रक्रिया से भक्तों के चढ़ावे का पुनः उपयोग संभव होगा और उन्हें बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

विक्रम विरकर ने यह भी बताया कि इस पहल में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसे बनाने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और यह पहल उनके लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करेगी। यही नगर निगम का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed