फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: monkey causing havoc has injured more than ten people, forest department rescued and caught it

Bihar: मुजफ्फरपुर में उत्पात मचाने वाला बंदर दस से अधिक लोगों को कर चुका घायल, वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा

Tue, 02 Jul 2024 12:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Jul 2024 12:55 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अपने आतंक से ग्रामीणों को दहशत में लाने वाले बंदर को वन विभाग द्वारा पकड़ लिया गया है। ग्रामीण अब राहत महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur: monkey causing havoc has injured more than ten people, forest department rescued and caught it
गांव में उत्पात मचाने वाला बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में उत्पात मचा रहे बंदर के आतंक से आखिरकार ग्रामीणों को निजात मिल गया। वन विभाग की टीम ने पांच घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करने के बाद बंदर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया।

विज्ञापन


दरअसल, बीते चार दिनों से कांटी के कोठिया गांव के लोग बंदर के आतंक से परेशान हो चुके थे। इस दौरान बंदर ने हमला कर दस से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया था। उसके बाद लोगों ने इस मामले में वन विभाग के डीएफओ को शिकायत की थी, जिसके बाद से डीएफओ के आदेश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम कांटी कोठिया गांव पहुंची और बंदर को पकड़ लिया।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद कांटी अंतर्गत कांटी कोठिया गांव में पहुंचकर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बड़ी सूझबूझ से गांव में आतंक मचाने वाले बंदर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया और पिंजरे में कैद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की रेस्क्यू टीम में रजनीश कुमार शशि शेखर, मंटू कुमार, राजू झा और मोती सहनी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम को काफी मदद और इसकी पूरी मॉनिटरिंग नगर परिषद कांटी के वार्ड 12 के नगर पार्षद विजय राम ने की। बताया जा रहा है कि बंदर के आतंक से कांटी कोठिया गांव के लोग काफी दहशत में थे। अब बंदर के पकड़े जाने से गांव के लोगों को उसके आतंक से पूरी तरह से छुटकारा मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed