फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: lover had murdered girl and thrown her body, deep wounds were found on her face and neck

Crime: प्रेमी ने हत्या कर फेंका था युवती का शव, चेहरे-गर्दन पर मिले गहरे जख्म; पुलिस को PM रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 14 Aug 2024 01:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Aug 2024 01:33 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एसडीपीओ सरैया अनुमंडल कुमार चंदन ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: lover had murdered girl and thrown her body, deep wounds were found on her face and neck
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती का शव लालू छपरा गांव के पास एक चौड़ से बरामद हुआ था। पुलिस इस मामले में अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में पूर्व प्रेमी द्वारा हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही फरार आरोपी के खिलाफ छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
पूरे मामले में एसडीपीओ सरैया अनुमंडल कुमार चंदन ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए SKMCH भेजा जा चुका था। जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसको पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव पर गर्दन के ऊपर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। हत्या से पूर्व पिटाई की गई है, जिसमें जख्म के निशान हैं। बाकी बातें जो चल रही हैं, वह भ्रामक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह चल रही हैं भ्रामक खबर, होगी कार्रवाई 
मुजफ्फरपुर पारू थाना क्षेत्र कांड मामले में SSP राकेश कुमार ने कहा कि आरोपी और मृतका में पहले से जान-पहचान थी। आरोपी ने ही हत्या की गई है, लेकिन दुष्कर्म जैसी बात कुछ भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हमे इंतेज़ार है। एसएसपी ने कहा कि धारदार हथियार यानि खुरपे से गहरे जख्म दिए गए हैं। हत्या का मामला दर्ज कर करवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। छापेमारी  की जा रही है। एसएसपी ने यह भी बताया कि कुछ जगहों पर (अमर उजाला नहीं ) निरर्थक और भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं , जिस पर आने वाले समय में कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग लड़की की हत्या की है, इस मामले को लेकर पुलिस बेहद गंभीर और संवेदनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed