फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Liquor businessmen attacked police team who went to raid, one soldier injured; 4 arrested

Bihar: मुजफ्फरपुर में रेड करने गई पुलिस पर शराब धंधेबाज ने किया हमला, एक जवान घायल; दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Mar 2024 07:30 PM IST
सार

Muzaffarpur: काजी मोहम्मदपुर थाना के एसएचओ ने बताया कि शराब की खेप उतरने की सूचना पर पुलिस की टीम रेड करने गई थी। इसकी भनक लगने के बाद धंधेबाज वाहन से शराब लेकर फरार हो गए। इसी दौरान पुलिस की टीम पर शराब धंधेबाजों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान चोटिल हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Liquor businessmen attacked police team who went to raid, one soldier injured; 4 arrested
काजी मोहम्मदपुर थाना, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अवैध शराब की सूचना पर छापा मारन पहुंची पुलिस टीम पर शराब धंधेबाज ने हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। यह घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली की बताई जा रही है। वहीं, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जबकि चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए लोगों को जेल भेजने की कवायद की जा रही है। यह जानकारी SHO काजी मोहम्मदपुर थाने के अधिकारी मनोज कुमार साह ने दी है। वहीं, इस कार्रवाई में अवैध शराब भी जब्त की गई है।

विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, होली त्योहार को लेकर अलर्ट पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शराब की खेप को लेकर पहुंचे हैं और शराब को उतार रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो शराब के धंधेबाज शराब लेकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस की कार्रवाई को देखकर दर्जनों की संख्या में पहुंचे धंधेबाजों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक कांस्टेबल रवि कुमार के सिर पर चोट लगी और वह घायल हो गए। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस की अन्य टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार शराब धंधेबाजों को पकड़ लिया, जिनमें दो महिलाएं पूनम देवी, सोनी कुमारी और दो पुरुष बिरजू कुमार तथा वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। वहीं, चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन



 
इस पूरे मामले को लेकर काजी मोहम्मदपुर थाना के एसएचओ मनोज कुमार साह ने बताया कि शराब की खेप उतरने की सूचना पर पुलिस की टीम रेड करने गई थी। इसकी भनक लगने के बाद धंधेबाज वाहन से शराब लेकर फरार हो गए। इसी दौरान पुलिस की टीम पर शराब के धंधे से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान चोटिल हो गया। उसके बाद पुलिस की अन्य टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने के मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा है। जबकि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed