फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur kurhani malkauli farm irrigation electric shock triple death accident

Bihar News: खेत में करंट, घर में कोहराम, पिता-पुत्र-भांजे की हुई दर्दनाक मौत से गांव स्तब्ध

Thu, 18 Dec 2025 03:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 03:55 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड में खेत की पटवन के दौरान बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
muzaffarpur kurhani malkauli farm irrigation electric shock triple death accident
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड में मंगलवार को खेत की पटवन के दौरान बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में पिता, पुत्र और भांजे की मौके पर ही जान चली गई। तिहरे मौत के इस हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है, वहीं मलकौली गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खेत में पटवन का कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक बिजली का करंट फैल गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि करंट फैलने की वजह क्या थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed