{"_id":"6710d2e96486c01e6705c034","slug":"muzaffarpur-helicopter-lifted-by-jcb-and-taken-in-container-emergency-landing-while-helping-flood-victims-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur: जेसीबी से हेलीकॉप्टर उठाकर कंटेनर में ले गए, बाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur: जेसीबी से हेलीकॉप्टर उठाकर कंटेनर में ले गए, बाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
Thu, 17 Oct 2024 02:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:33 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर में हादसे के 14 दिन बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर को बाढ़ के पानी से बाहर निकाल लिया गया है। बुधवार को जेसीबी की मदद से हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला गया। इसके बाद खुले कंटेनर पर लोड कर ले जाया गया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड एरिया में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पैकेट गिरा रहे इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। ऐसे में अब घटना के 14 दिन बाद एयरफोर्स की टेक्निकल टीम ने क्रेन की मदद से क्रैस हुए हेलीकॉप्टर को बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
बता दें, सीतामढ़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत वितरण के फूड पैकेट को बांटने के बाद मुजफ्फरपुर के औराई इलाके के मधुवन बेसी में बीते दो अक्तूबर को दोपहर में हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण एयरफोर्स के पायलट के द्वारा इसको सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग पानी में करवाई गई थी। इसमें चार वायु सेना के जवान फंसे हुए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। प्राथमिक उपचार के बाद एयर एंबुलेंस से यूपी के गोरखपुर में भेजा गया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद से जांच एजेंसियां, वायुसेना और सीआरपीएफ के जवान लगातार तैनात थे। सभी लोग जलस्तर में कमी का इंतजार कर रहे थे। वहीं, जलस्तर में कमी होते ही कार्य को शुरू कर दिया गया। बाढ़ के पानी में फंसे हेलीकॉप्टर को निकालने के लिए पिछले 14 दिनों से रेक्स्यू किया गया और इसे लेकर सेना ने राहत की सांस ली है। इसमें वायु सेना के जवान को बुधवार देर रात सफलता हाथ लगी है।क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन