फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Government teacher accused of making indecent comments on particular religion, local people angry

Bihar: सरकारी शिक्षक पर धर्म विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप, स्थानीय लोग भड़के; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 08 Feb 2025 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Feb 2025 06:45 PM IST
सार

Muzaffarpur: पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ सबूत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Government teacher accused of making indecent comments on particular religion, local people angry
आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के सरैया प्रखंड में कार्यरत एक सरकारी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक धर्म विशेष पर कथित अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक, एक चाय की दुकान पर बैठे शिक्षक देवताओं पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि एक शिक्षक होकर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है, लेकिन शिक्षक अपनी बात पर अड़े हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है और आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
सरकारी स्कूल के शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप 
वायरल वीडियो में नजर आने वाले शिक्षक सरैया प्रखंड के बखरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोला में प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय पासवान हैं। वह दातापुर गांव के निवासी और सूरज पासवान के बेटे हैं। विनय पासवान की नियुक्ति टीईटी परीक्षा के माध्यम से हुई थी, लेकिन अब उनका नाम धर्म विशेष पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने इस मामले को लेकर कहा कि सरकारी शिक्षक द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने बताया कि वह न तो अपने घर पर मौजूद हैं और न ही स्कूल में। इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
 
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षक, जिसे बच्चों को नैतिक शिक्षा देनी चाहिए। अगर वह खुद ऐसी अमर्यादित टिप्पणियां करेगा, तो समाज पर इसका गलत असर पड़ेगा। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षक को बर्खास्त करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सबूत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed