फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur gas cylinder was opened by placing bomb in house panic village due to accident attempt to murder

Bihar News: घर में बम रखकर गैस सिलिंडर खोला, हादसे से गांव में दहशत, परिजन बोले- हत्या करने की कोशिश की गई

Thu, 05 Dec 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 03:20 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित एक घर में बम रखकर गैस सिलिंडर खोल दिया गया। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur gas cylinder was opened by placing bomb in house panic village due to accident attempt to murder
घर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के एक घर में ब्लास्ट होने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। ये धमाका किस चीज से किया गया है और कैसे किया गया, इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना पारु थाना क्षेत्र के बाड़ा दाउद गांव की बताई गई है। जहां गांव के रहने वाले ग्रामीण अंजनी कुमार सिंह के घर में अज्ञात लोगों ने बम लगाकर गैस सिलिंडर खोल दिया। वही, जिसके बाद से उसके घर में आग लग गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुई है। वहीं, इस घटना से परिजन दहशत में हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि घटना देर रात को करीब 2:30 से तीन बजे के बीच में की बताई गई है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पारु थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, घटना को लेकर के सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि हमारे पूरे परिवार की हत्या करने की एक बड़ी साजिश रची गई थी। इसमें आरोपियों के द्वारा घर में बम लगाया गया था, किंतु हम लोग बच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि पारु थाना क्षेत्र के एक गांव बड़ा दाउद में घटना की जानकारी मिली है। इस घटना के पीछे आपसी विवाद होने की बात हो सकती है। वहीं, घटना के कारण की जांच पड़ताल की जा रही है। मौके से कुछ बिजली के वायर मिले हैं, जिसको घर की रसोई में घरेलू गैस सिलिंडर से कनेक्ट किया गया था। बम को फोड़े जाने के जैसे कोई भी यहां मैटेरियल नहीं मिले हैं। कुछ यहां पत्थर और घरेलू बिजली के वायर मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed