{"_id":"679b8c8b39a5b0540500b517","slug":"muzaffarpur-flipkart-warehouse-robbery-case-mastermind-of-murder-was-arrested-hired-criminal-from-another-gang-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड: हत्या का मास्टरमाइंड धराया, दूसरे गिरोह के अपराधी को हायर कर घटना को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड: हत्या का मास्टरमाइंड धराया, दूसरे गिरोह के अपराधी को हायर कर घटना को दिया था अंजाम
Thu, 30 Jan 2025 07:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:58 PM IST
सार
फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड हत्या मामले का खुलासा कर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई दूसरे गिरोह के अपराधी को हायर कर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम में घुसकर लूट और कर्मी की हत्या मामला का उद्भेदन पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड संदीप कुमार झा को सरैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने मास्टरमाइंड के घर से इस घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार लूटी गई राशि का 12 हजार रुपये घटना में इस्तेमाल बाइक और घटना के दिन पहले हुए कपड़े को बरामद किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
दअरसल, बीते 19 जनवरी की रात को नौ से 10 की संख्या में पहुंचे हुए अज्ञात बदमाशों के द्वारा सदर थाना क्षेत्र इलाके के फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम में घुसकर जमकर लूटपाट किया गया था। इस दौरान एक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान में अपराधी ने करीब पांच लाख रुपये नकदी को लूटा था और वहीं फ्लिपकार्ट के गोदाम से कई सामान को लेकर चले गए थे, जिसके बाद मामले में SDPO टाउन टू बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।इस मामले में जांच में अलग-अलग जिले में रेड किया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान यह जानकारी मिली कि एक लुटेरा सरैया थाना क्षेत्र के बहीलवारा गांव में छिपा हुआ है, जिसका नाम संदीप कुमार है। जब पुलिस उसके घर पहुंचकर रेड किया तो मौके से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार लूटी गई राशि का एक हिस्सा और अन्य सामग्री बरामद किया गया। इस घटना में आरोपी ने अपना संलिप्तता को स्वीकार किया है और बताया कि अलग-अलग लुटेरों को बुलवाकर उसके द्वारा घटना को अंजाम दी गई थी, जिसको पकड़े जाने के लिए पुलिस रेड कर रही है। वहीं, पकड़े गए अपराधी संदीप कुमार झा का पूर्व से कई लूटपाट को अंजाम दिया जाने के मामले दर्ज रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि फ्लिपकार्ट गोदाम लूटकांड मामले में एक मुख्य सरगना संदीप कुमार झा को पकड़ा गया है। वह इस घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड है। उसके द्वारा घटना को अंजाम दिलवाया गया था। उसके ऊपर पूर्व से कई संगीन मामले दर्ज रहे हैं।अन्य फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। संदीप कुमार झा के ऊपर जिले के आधा दर्जन थाने में लूटपाट करने और अन्य घटनाओं को अंजाम देने के भी मामले दर्ज रहे हैं।