फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur daylight robbery petrol pump cashier looted 3 11 lakh motijheel police investigation

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लूट! कैशियर से 3.11 लाख लेकर फरार बदमाश, पुलिस की जांच शुरू

Mon, 08 Dec 2025 04:23 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 04:23 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित मोतीझील पांडे गली रोड पर दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने अपाचे बाइक से पहुंचकर पेट्रोल पंप कैशियर मणिकांत श्रीवास्तव से 3.11 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
muzaffarpur daylight robbery petrol pump cashier looted 3 11 lakh motijheel police investigation
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक से आए तीन बदमाश पेट्रोल पंप के कैशियर से ₹3.11 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील पांडे गली रोड की है। लूट की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश अपाचे बाइक पर सवार होकर आए और पेट्रोल पंप के कैशियर मणिकांत श्रीवास्तव, जो कि स्टेशन रोड स्थित एल.के. बॉस पेट्रोल पंप के कैशियर हैं, उन्हें निशाना बनाया। अपराधियों ने उनके झोले में रखे बैग को छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर हथियार तान दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कैशियर के हाथ पर वार कर उन्हें घायल भी कर दिया, इसके बाद नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


पढे़ं;  'तेज प्रताप ने मेरे कपड़े फड़वाए और वीडियो बनवाया', पूर्व सहयोगी सौरभ ने लगाए लालू के बेटे पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, एसडीपीओ टाउन-2 सुरेश कुमार और नगर थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। इस घटना को लेकर पीड़ित कैशियर मणिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि वे रोज की तरह पंजाब नेशनल बैंक, मोतीझील शाखा में पेट्रोल पंप का पैसा जमा करने जा रहे थे। प्रतिदिन की भांति जैसे ही वह निकले, उसी दौरान अपाचे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनकी साइकिल में टंगा नकदी से भरा बैग उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार से हमला कर उनके हाथ को घायल कर दिया और बैग लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी बाजार में इस तरह की वारदात पुलिस गश्ती और अपराधियों के बढ़ते हौसले पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


घटना पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के कैशियर से हथियार के बल पर लूट की वारदात हुई है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बाइक पर आते हुए दिखे हैं। इसके आधार पर छानबीन की जा रही है। शहर के सभी चौक-चौराहों पर जांच अभियान बढ़ा दिया गया है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed