फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Crime: Youth beaten to death on suspicion of buffalo theft, was going to meet his sister

Bihar Crime: भैंस चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, बहन से मिलने जा रहा था

Wed, 19 Mar 2025 09:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Mar 2025 09:42 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: एसपी ने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: Youth beaten to death on suspicion of buffalo theft, was going to meet his sister
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में भीड़तंत्र की बर्बरता ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमोली गांव में भैंस चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमलेश सहनी (25) के रूप में हुई है, जो कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव का निवासी था।

विज्ञापन

 
कमलेश अपनी बहन के पास समस्तीपुर जिले के चक मेहंसी गांव जा रहा था। उसकी बहन ने उसे ईंट-भट्ठे पर काम दिलाने के लिए बुलाया था। लेकिन रास्ते में ही रमोली गांव के पास एक सुनसान बगीचे में ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। फिर उस पर भैंस चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Attack On Police:थाने में घुसकर महिलाओं ने की हाथापाई-मारपीट, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी; चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन दिन में दो भैंस चोरी की घटना से उग्र थे ग्रामीण
बताया गया कि रमोली गांव में बीते तीन दिनों में दो भैंस चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा था। इसी गुस्से के चलते कमलेश सहनी को ग्रामीणों ने संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया और बिना कुछ जाने-समझे उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपियों ने कमलेश का शव एक ग्रामीण के दरवाजे पर लाकर रख दिया और मौके से फरार हो गए।

 
पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच में मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:रंगदारी विवाद में फंसे विधायक पति अखिलेश सिंह पर एफआईआर दर्ज, अंगरक्षक निलंबित
 
परिजनों में पसरा मातम
घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि युवक की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव निवासी कमलेश सहनी के रूप में हुई है, जो अपनी बहन के पास काम की तलाश में चक मेहंसी जा रहा था। इसी दौरान उसे भैंस चोरी के शक में ग्रामीणों ने पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। एसपी ने आगे कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed