{"_id":"67ac86c6a1de73e28c0efda4","slug":"muzaffarpur-crime-young-man-found-unconscious-on-roadside-suspected-to-be-nasha-khurani-gang-looting-him-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला युवक, नशा खुरानी गिरोह के लूटपाट करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला युवक, नशा खुरानी गिरोह के लूटपाट करने की आशंका
Wed, 12 Feb 2025 05:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:02 PM IST
सार
Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल वह पूरी तरह होश में नहीं आया है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास एक मोबाइल फोन मिला है, लेकिन बाकी सामान गायब है। मामला नशा खुरानी गिरोह से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में नशा खुरानी गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) किनारे का है, जहां एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। लूटपाट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क किनारे बेहोश पड़ा था युवक
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जब वे सुबह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो NH किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा दिखा। पहले तो उन्होंने सोचा कि कोई नशे में होगा। लेकिन जब उन्होंने पानी डालकर उसे होश में लाने की कोशिश की, तो वह थोड़ी देर के लिए चेतना में आया मगर ठीक से बोल नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
युवक के पास मोबाइल मिला, बाकी सामान गायब
स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि युवक नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुआ है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो युवक के पास से केवल एक मोबाइल फोन मिला। अन्य कोई सामान नहीं था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
ब्रह्मपुरा थाना के एसएचओ सुभाष मुखिया ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक पूरी तरह होश में नहीं आया है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास एक मोबाइल फोन मिला है, लेकिन बाकी सामान गायब है। प्रथम दृष्टया मामला नशा खुरानी गिरोह से जुड़ा लग रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
नशा खुरानी गिरोह का बढ़ता खतरा
यह पहली बार नहीं है जब मुजफ्फरपुर में इस तरह की घटना सामने आई हो। नशा खुरानी गिरोह अक्सर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहता है। ये बदमाश यात्रियों और आम लोगों को नशीली चीजें खिलाकर या सुंघाकर बेहोश कर देते हैं और फिर उनका कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते हैं।