फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur-crime-girl abuse-and-blackmailed-by-relative muzaffarpur bihar news

Bihar: मंचूरियन खिला बेहोश कर मामी के भाई ने अस्मत लूटी, वीडियो से ब्लैकमेल किया; अब जान देना चाह रहा परिवार

Sat, 16 May 2026 12:04 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 12:04 AM IST
सार

Bihar News : घर में लड़की है तो रिश्तेदारों पर कितना भरोसा करना चाहिए, यह खबर यही बता रही है। मामी के भाई ने नाबालिग को पहले मंचूरियन में नशीला पदार्थ डाल बेहोश किया। फिर उससे दुष्कर्म कर पूरे प्रकरण का वीडियो बनाया। जुल्म यही नहीं रुका।

विज्ञापन
muzaffarpur-crime-girl abuse-and-blackmailed-by-relative muzaffarpur bihar news
रिश्तेदार ने की दरिंदगी

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामा के साले ने एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे मिलने के बहाने कमरे पर बुलाया और बातचीत के दौरान उसे मंचूरियन खिलाया, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।

विज्ञापन


वीडियो वायरल करने के बाद परिजनों को पता चला
होश आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता ने शुरू में किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के कुछ दिनों बाद आरोपी वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन बोले- थाने ने कार्रवाई नहीं की, न्याय नहीं तो आत्महत्या
परिजनों का आरोप है कि ब्रह्मपुरा थाने में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने आज डीआईजी चंदन कुशवाहा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार पहले से ही एक हत्या की घटना से सदमे में था और इसी बीच आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो पूरा परिवार आत्महत्या करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नाबालिग गर्भवती हुई तो मां-बाप के सामने खुला उस दिन का राज; लंबी लड़ाई के बाद हकीक को आजीवन कारावास

डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस जागी
डीआईजी कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद अब पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। पीड़िता को आश्वासन मिला है कि उसे न्याय मिलेगा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही, संबंधित थाने को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed