फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Crime: Bangle trader shot dead, body thrown in field; Fear of murder in love affair

Bihar Crime: खेत में मिला चूड़ी व्यापारी का शव, पास ही हेलमेट था, पर बाइक-मोबाइल गायब; प्रेम प्रसंग में हत्या!

Mon, 11 Mar 2024 04:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Mar 2024 04:35 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: गरहा थाना के SHO विनोद कुमार दास ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके बाद शव को फेंका गया है। घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है और न ही कोई खून का नमूना मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: Bangle trader shot dead, body thrown in field; Fear of murder in love affair
मृतक मो. नसीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में चूड़ी लहठी के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना जिला के गरहा थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात बदमाश ने व्यापारी की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। युवक को दो गोलियां मारी गई हैं। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बोचहा थाना क्षेत्र के मदारीपुर के कर्णपुर दक्षिणी निवासी मो. नसीर (43) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए SKMCH में भेज दिया। वहीं, घटनास्थल से हेलमेट मिला है, जबकि बाइक और मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले में चूड़ी लहठी के व्यवसायी मो. नसीर की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मो. नसीर के शरीर पर गोली के जख्म के दो निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि मो. नसीर का देर शाम के बाद से परिजनों से कोई भी संपर्क नहीं हो रहा था। उसके बाद आज शव के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। उसके बाद परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि देर शाम के बाद से ही मो. नसीर का फोन बंद बता रहा था। वहीं, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दी गई थी। उसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो मो. नसीर निकला। उसे किसी ने गोली मार दी है।

परिजनों का कहना है कि मो. नसीर एक सा-सुथरा काम करता था और हथौड़ी थाना क्षेत्र में चूड़ी लहठी का काम किया करता था। उसकी अपनी दुकान बोचहा थाना क्षेत्र में ही है। उसका किसी से कोई भी विवाद नहीं था। आज उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें आशंका है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी है। हमारे भतीजे का कोई भी विवाद नहीं है। मृतक चूड़ी लहठी का कारीबार करता था और दुकान को सप्लाई करने का काम किया करता था।

 
पूरे मामले में गरहा थाना के SHO विनोद कुमार दास ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके बाद शव को फेंका गया है। घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है और न ही कोई खून का नमूना मिला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध का लग रहा है। शव के पास हेलमेट मिला है, जबकि बाइक और मोबाइल फोन गायब है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद की जा रही है। परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed