फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur consignment flour was being sent to Bengal truck recovered from Raxaul owner driver police custody

Muzaffarpur News: बंगाल भेजी जा रही थी मैदे की खेप, रक्सौल से ट्रक बरामद, मालिक और चालक पुलिस गिरफ्त में

Thu, 03 Oct 2024 09:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 09:37 PM IST
सार

मैदे के भरी खेप बंगाल भेजी जा रही थी। ऐसे में पुलिस ने रक्सौल से ट्रक को बरामद कर लिया। वहीं, चालक और मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur consignment flour was being sent to Bengal truck recovered from Raxaul owner driver police custody
ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के बेला थाना में दर्ज एक ट्रक मैदा चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई ट्रक और ट्रक के ऑनर और चालक की गिरफ्तारी भी किया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि उक्त ट्रक पर मैदा की 510 बैग लदी हुई थी और इसको पश्चिम बंगाल के एक बड़े शहर में भेजा जाना था। लेकिन एक दिन बाद बंगाल के ट्रांसपोर्ट ने इसको लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उक्त ट्रक को वापस आने की जगह कहीं और चला गया। तब वहीं इसके बाद कई दिनों तक जब ट्रक वापस नहीं लौटा तो वादी ने ट्रक के गायब होने को लेकर मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी, जिसके बाद पाया गया कि ट्रक को लेकर उसके चालक और मलिक भागने की फिराक में थे, जिसके बाद से दोनों को ही पूर्वी चंपारण के रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ट्रक पर कुल 450 से अधिक पैकेट मैदा लगा हुआ था। अन्य बैग खराब हो गया था। वहीं, पुलिस दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पकड़े गए दोनों ही आरोपी ट्रक के ऑनर रमेश शाह शिकारपुर थाना पूर्वी चंपारण और चालक विकास कुमार शिवहर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में बेला की थाना प्रभारी रंजन वर्मा ने बताया कि बारी के द्वारा ट्रक गायब होने की एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी, जिस मामले में चोरी हुई ट्रक को रक्सौल से बरामद कर लिया गया है। वहीं, इसके साथ ही दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें एक ट्रक का चालक और ट्रक का ऑनर है। इस दौरान ट्रक को भी बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed