फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Accident during Saraswati idol immersion, youth dies due to drowning in pond; chaos ensued

Bihar News: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत; मची अफरातफरी

Sun, 25 Jan 2026 07:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Jan 2026 07:29 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया। कई घंटे बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Accident during Saraswati idol immersion, youth dies due to drowning in pond; chaos ensued
मृत युवक अक्षय कुमार तथा शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला पड़ाव पोखर तालाब में विसर्जन के लिए उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

 
तालाब में उतरते ही गहरे पानी में डूबा युवक
जानकारी के अनुसार, युवक प्रतिमा विसर्जन के दौरान पानी के अंदर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और युवक की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


प्रतिमा विसर्जन युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव
डूबने की खबर के बाद युवक की काफी देर तक खोजबीन की गई। कई घंटे बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजनों में चीत्कार मच गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया।


पढ़ें- Bihar Crime: जमीन विवाद को लेकर बैठी पंचायत में गोलीबारी, दो लोगों की मौके पर मौत; तनाव के बीच छावनी बना गांव
 
मृतक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चर्च रोड निवासी शंकर पासवान के 23 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। मृतक की मां ने बताया कि अभय अपने दो साथियों के साथ माता सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
 
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की जानकारी मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed