फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : villagers saw family member carry dead body and informed police

Bihar News : फंदे से लटके शव की जानकारी पुलिस को दी, मगर हाथ रह गए खाली; युवक की मौत पर परिजनों ने क्या किया?

Thu, 14 May 2026 06:29 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 06:29 AM IST
सार

Bihar : लोगों को जब पता चला कि युवक ने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी है तो बिहार पुलिस को इत्तला दी, लेकिन जब जांच के लिए खाकी की पूरी टीम पहुंची तो वह खाली हाथ लौटी। उसे पता ही नहीं चला कि शव का क्या हुआ।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : villagers saw family member carry dead body and informed police
युवक ने किया सुसाइड, परिजन ले गए शव।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुरपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बुधवार की देर शाम एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आननफानन में युवक के शव को नीचे उतारा और उसे लेकर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि परिजन शव को कहीं छिपाने के लिए ले जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

विज्ञापन


अविवाहित था चंदन, पुलिस नहीं खोज सकी शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव के ही निवासी मोतीलाल राम के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। मृतक युवक अविवाहित था। मामले की सूचना मिलने पर साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। इस घटना को लेकर ग्रामीण हैरान हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह शव बरामद नहीं कर सकी और अंततः उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पराई औरत के साथ ट्रेन के आगे कूद गया शख्स; पत्नी-बच्चों के लिए छोड़ा सवाल- साथ में महिला कौन?
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन भी गायब, दाह-संस्कार करने की चर्चा
इस पूरे मामले पर साहेबगंज थाना अध्यक्ष (SHO) सुनील कुमार ने बताया कि एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार को भेजा गया था। घटनास्थल पर शव बरामद नहीं हुआ है और परिजन भी घर से गायब मिले। माना जा रहा कि परिजनों ने आननफानन में शव का दाह-संस्कार कर दिया है। पुलिस ने शव की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed