फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: SSP suspended the police station in-charge in Bihar

Bihar: गयाजी में थानाध्यक्ष का बार बालाओं संग डांस करते वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

Tue, 08 Jul 2025 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Jul 2025 06:23 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि यह वीडियो 3 जुलाई 2025 का है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच सायबर डीएसपी से कराई गई थी।

विज्ञापन
Bihar: SSP suspended the police station in-charge in Bihar
एसएसपी ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्पाद विभाग के एएसआई के हालिया विवाद के बाद अब गया पुलिस के एक थानाध्यक्ष का बार बालाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गया शहर के एससी-एसटी थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में पहले से ही बार बालाओं का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ डांस करने लगे। वहीं मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: जल्द शुरू होगी IGIMS में रोबोटिक सर्जरी, 50 सीट वाले डेंटल कॉलेज की होगी स्थापना; स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 3 जुलाई 2025 का है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच सायबर डीएसपी से कराई गई थी। जांच में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान एससी-एसटी थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के रूप में हुई और उन पर लगे आरोप सही पाए गए।

इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोषी पाए जाने पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed