फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur turki brick kiln pond drowning two youth dead chhajan purvi chaud bihar news

Bihar: बिहार में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे के गड्ढेनुमा तालाब में डूबे दो युवकों की मौत; इलाके में मचा कोहराम

Sat, 30 May 2026 05:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 05:14 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन पूर्वी चौड़ के पास एक ईंट भट्टे के गड्ढेनुमा तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए थे।

विज्ञापन
muzaffarpur turki brick kiln pond drowning two youth dead chhajan purvi chaud bihar news
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। छाजन पूर्वी चौड़ के पास स्थित एक ईंट भट्टे के बन खड्डे (तालाबनुमा गड्ढे) में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक नहाने के लिए वहां पहुंचे थे, तभी पैर फिसलने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


नहाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक आज डूबियाही गांव के चौड़ के पास ईंट भट्टे के बने तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान हुई

इस हादसे में मृत युवकों की पहचान नीरज कुमार (उम्र 20 वर्ष) और सुमन कुमार (उम्र 16 वर्ष) के रूप में की गई है। सुमन कुमार समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और वह दो दिन पहले ही अपनी मौसी के घर आया हुआ था। वहीं नीरज कुमार स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। दोनों युवक आपस में घनिष्ठ दोस्त थे और अक्सर साथ में घूमते-फिरते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।


ये भी पढ़ें: जहां मिलता है इंसाफ, वहीं बिक गई थाने की जमीन, बाउंड्री के अंदर की जमीन की रजिस्ट्री से मचा हड़कंप



पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

प्रशासन ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की

तुर्की थाना प्रभारी ने बताया कि तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी अंचल अधिकारी को दे दी गई है ताकि मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed