फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : traceless tenth class student dead body found in budhi gandak river

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दो दिन से लापता छात्र का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 06 Sep 2025 09:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 09:26 PM IST
सार

Bihar Crime News: अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि किशोर के लापता होने की शिकायत कल दर्ज कराई गई थी। आज उसका शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : traceless tenth class student dead body found in budhi gandak river
गायब छात्र का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले 14 वर्षीय छात्र शुभम कुमार का शव शनिवार को बूढ़ी गंडक नदी के संगम घाट पर उपलाता हुआ मिला। शुभम बीते 4 सितंबर की सुबह घर से दोस्तों के साथ निकला था और तब से लापता था। शव की बरामदगी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता पप्पू राम ने बताया कि उनका बेटा दोस्तों के साथ नहाने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और थाने में इसकी सूचना दी। उनका आरोप है कि शुभम के दोस्तों ने घटना की जानकारी छुपाई। समय पर बताया गया होता तो बेटे की जान बचाई जा सकती थी। पिता ने आशंका जताई कि बेटे की हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है।

विज्ञापन


पढे़ं:  खगड़िया में आशा कर्मी पूनम की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि किशोर के लापता होने की शिकायत कल दर्ज कराई गई थी। आज उसका शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed