फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy at Bihar Wedding Celebratory Firing Leaves three Injured, Including Tent Worker

Bihar: बारात में हर्ष फायरिंग बनी आफत, स्वागत के दौरान चली गोलियां; टेंट कर्मी समेत तीन लोग घायल

Tue, 30 Jun 2026 09:35 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 09:35 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में टेंट हाउस के एक कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। एक घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि पुलिस अन्य घायलों और आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Tragedy at Bihar Wedding Celebratory Firing Leaves three Injured, Including Tent Worker
बारात के दौरान तीन युवकों की लगी गोली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने खुशियों का माहौल अफरातफरी में बदल दिया। साहेबगंज थाना क्षेत्र के परसौनी जहांगीर गांव में सोमवार देर रात बारात के स्वागत के दौरान हुई फायरिंग में टेंट हाउस के एक कर्मी समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एक घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि अन्य दो घायलों के निजी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


बारात के स्वागत के दौरान चली गोलियां
जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के बीजधारी थाना क्षेत्र के जगीरहां गांव निवासी देवशरण तिवारी के पुत्र केदार तिवारी की बारात परसौनी जहांगीर गांव निवासी मुकेश पाठक के घर आई थी। दरवाजा लगने की रस्म के दौरान बाराती नाच-गाने में व्यस्त थे। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान करीब तीन राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट कर्मी ने बताई पूरी घटना
घायल अनिल कुमार पासवान ने बताया कि वह टेंट हाउस का कर्मचारी है और पंडाल की व्यवस्था देख रहा था। इसी दौरान बारात का स्वागत चल रहा था और लोग डांस कर रहे थे। अचानक गोली चलने लगी, जिसमें उसे और दो अन्य लोगों को गोली लग गई। गोली चलने के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। बाराती और घराती अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें-  पैरामेडिकल परीक्षा में सामूहिक नकल: जिस कमरे में छपे प्रश्नपत्र, वहां नहीं मिले CCTV, केंद्र की मान्यता रद्द


दो घायलों की पहचान में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों के अनुसार, अन्य दो घायल बाराती हैं। बताया जा रहा है कि उनका इलाज गोपनीय रूप से किसी निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी उनकी पहचान और इलाज की पुष्टि करने में जुटी है।

जांच में जुटी पुलिस
साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। एक घायल की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य दो की पहचान की जा रही है। पुलिस शादी समारोह से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए अपर थानाध्यक्ष अशोक राम और सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed