फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : tejasvi yadav says need to change bihar government its 20 yr old

Bihar: 'नीतीश कुमार जी के दिन अब खत्म होने वाले हैं', राजद नेता तेजस्वी यादव ने कसा तंज; SIR पर भी जमकर बोले

Wed, 27 Aug 2025 05:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2025 05:55 PM IST
सार

Bihar: तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार में वही सरकार बनेगी जो तेज रफ्तार से विकास करेगी और गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, महिला और बुजुर्ग की आवाज बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में हैं और उनसे बिहार नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : tejasvi yadav says need to change bihar government its 20 yr old
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने का समय आ गया है। नीतीश कुमार के दिन लद चुके हैं, अब 20 साल की खटारा सरकार को हटाना होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार में वही सरकार बनेगी जो तेज रफ्तार से विकास करेगी और गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, महिला और बुजुर्ग की आवाज बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में हैं और उनसे बिहार नहीं चल रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि इस पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। अब नई सोच और नए बिहार की जरूरत है।

विज्ञापन


पढ़ें: 50 हजार पीडीएस डीलरों को बिहार सरकार की बड़ी सौगात! 52 फीसद कमीशन बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि अगर वे बिहार के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाना चाहते हैं तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जनता से संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में अपने वोट का प्रयोग जरूर करें और इसका बदला लें। एनडीए पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि राज्य में घूसखोरी चरम पर है।


SIR की प्रक्रिया के दौरान जाति प्रमाण पत्र और आवास प्रमाण पत्र के नाम पर बड़े पैमाने पर घूसखोरी हो रही है। इससे करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है, जो नेताओं की तिजोरी भर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। हर दिन हत्या, बलात्कार और अन्य गंभीर अपराध हो रहे हैं। हाल ही में मुजफ्फरपुर में रेप के बाद हत्या की घटना सरकार की नाकामी को उजागर करती है। तेजस्वी ने कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed