फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : suspicious dead body found in suspicious circumtance police investigate more detail

Bihar: मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jul 2026 05:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 05:55 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में सड़क किनारे 20-25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। पुलिस पहचान, मेडिकल जांच, एफएसएल जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : suspicious dead body found in suspicious circumtance police investigate more detail
शव मिलने से सनसनी किन्नर की चर्चा

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची-पक्की ओपी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पुरुषोत्तमपुर हाईस्कूल से करीब 500 मीटर पूर्व सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन

शव के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक ने महिला के कपड़े पहन रखे थे, जिसके कारण स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने मृतक के थर्ड जेंडर (किन्नर) होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कच्ची-पक्की ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। चेहरे और गर्दन पर मिले जख्मों को देखते हुए हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

टाउन-2 की एसडीपीओ बिनीता सिन्हा ने बताया कि कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने मृतक के किन्नर होने की आशंका जताई है, इसलिए लिंग की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है। आसपास के थानों में शव की तस्वीर भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed