फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : students protest over not receiving admit cards staged protest by sitting at

बिहार: एडमिट कार्ड नहीं मिला तो सड़क पर उतरीं छात्राएं, मुजफ्फरपुर में एमडीडीएम कॉलेज के बाहर लगा जाम

Sat, 03 Oct 2026 05:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 05:50 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं को स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर शनिवार को आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार के पास सड़क जाम कर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : students protest over not receiving admit cards staged protest by sitting at
एडमिट कार्ड मांग को लेकर धरना करती हुई छात्राएं।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के चर्चित एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं ने एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज होकर सड़क जाम कर दिया। दरअसल, दो दिन बाद सोमवार से बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक सत्र 2024-28 के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड इन छात्राओं को नहीं मिला है। इसके बाद आक्रोशित छात्राओं ने शनिवार को एमडीडीएम कॉलेज के मुख्य द्वार के पास मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।

विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में छात्राएं सड़क पर बैठकर विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रही हैं और अविलंब एडमिट कार्ड देने की मांग कर रही हैं। प्रदर्शन कर रही छात्राओं के अचानक सड़क पर बैठ जाने के कारण मिठनपुरा चौक और पानी टंकी रोड पर यातायात ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझा-बुझाकर सड़क खाली कराने का प्रयास कर रही है। इस दौरान छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि जब तक उन्हें एडमिट कार्ड देने की ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगी। एडमिट कार्ड की मांग कर रही छात्राओं का कहना है कि परीक्षा में अब समय नहीं बचा है और ऐसे में बिना प्रवेश पत्र के वे परीक्षा में कैसे शामिल होंगी। इसके कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।



ये भी पढ़ें- बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर

मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं से सड़क से हटने और जाम समाप्त करने की अपील की जा रही है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी कॉलेज अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

एडमिट कार्ड मांग को लेकर धरने पर छात्रा

एडमिट कार्ड मांग को लेकर धरने पर छात्राएं

 

एडमिट कार्ड मांग को लेकर धरने पर छात्रा

एडमिट कार्ड मांग को लेकर धरने पर छात्राएं

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed