फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : sdrf resque starts in flood affected gayghat and other area today

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बाढ़ प्रभावित गायघाट क्षेत्र में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, SDRF ने संभाला मोर्चा

Wed, 08 Oct 2025 05:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 05:17 PM IST
सार

Bihar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए SDRF की टीम को तैनात किया गया है। टीम बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। गायघाट प्रखंड में बागमती नदी का सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : sdrf resque starts in flood affected gayghat and other area today
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एसडीआरएफ रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदी के उफान में आने से कई गांव इसकी चपेट में आ गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के करीब 20 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए SDRF की टीम को तैनात किया गया है। टीम बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। गायघाट प्रखंड में बागमती नदी का सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर ढाई से तीन फीट तक पानी बह रहा है। कुछ जगहों पर सड़कों के टूट जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन


पढ़ें; जमुई में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया और फेंका एसिड; हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीबाद क्षेत्र में बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए सैकड़ों लोग अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि कटरा और औराई प्रखंड के बाद अब बागमती नदी का पानी तेजी से गायघाट क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। कई गांवों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार डटे रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। SDRF की टीम लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत व बचाव कार्य में लगी है, ताकि कोई भी व्यक्ति पानी में फंसा न रहे और सभी को सुरक्षित निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed