फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Love affair has turn in tragic when girls has put acid on the boy after asking him

Bihar news: जमुई में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया और फेंका एसिड; हालत गंभीर

Wed, 08 Oct 2025 05:03 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

Bihar News: जमुई में प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर उस पर एसिड फेंक दिया। युवक गंभीर रूप से झुलस गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Bihar news: Love affair has turn in tragic when girls has put acid on the boy after asking him
प्रेमी झुलसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला खौफनाक रूप में सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को घर के पास बुलाकर उस पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान इस्लामनगर निवासी मोहम्मद रहमान (23) के रूप में की गई है। रहमान ने बताया कि पिछले चार वर्षों से उसका अपनी पड़ोसी सहिला खातून के साथ प्रेम संबंध था। वर्ष 2024 में वह रोजगार के लिए दुबई गया था। वहां से भी वह सहिला के संपर्क में बना रहा और उसकी बार-बार की पैसों की मांग पर अब तक करीब ढाई लाख रुपये भेज चुका था। कुछ दिन पहले ही वह दुबई से अपने घर लौटा था।

विज्ञापन


पढ़ें: भाई से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, घर में फंदे से लटका मिला शव; इस बात पर भड़का था गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में घायल रहमान ने बताया कि मंगलवार की रात सहिला ने उसे फोन कर अपने घर के पास बुलाया। जब वह मिलने पहुंचा तो सहिला पहले से ही दीवार के पीछे एसिड से भरी बोतल लेकर छिपी हुई थी। जैसे ही वह नजदीक पहुंचा, सहिला ने अचानक उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। हमले में उसका चेहरा और शरीर का एक हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जाता है कि घटना के समय सहिला के माता-पिता भी मौके पर मौजूद थे। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने रहमान को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश में छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग से जुड़े इस मामले में आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed