फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: accused was roaming on bike stolen six years ago; Police caught him during vehicle checking

Bihar News: छह साल पहले चोरी हुई बाइक पर घूम रहा था आरोपी; पुलिस की जांच में हुआ पर्दाफाश, भेजा जेल

Sun, 23 Mar 2025 06:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 06:10 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। वह बीते छह साल से चोरी की बाइक का बेधड़क इस्तेमाल कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: accused was roaming on bike stolen six years ago; Police caught him during vehicle checking
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले की अहियापुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर छह साल पहले चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया है। बाइक एक आरोपी के पास से उस समय बरामद हुई जब पुलिस की टीम मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 के झपहा फ्लाईओवर के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सीवान बालिका गृह कांड:13 बच्चियों की फरारी से मचा हड़कंप, तीन कर्मी पर गिरी गाज; माले का विरोध प्रदर्शन तेज
विज्ञापन

 
संदिग्ध गतिविधि पर रोका गया, खुल गया राज
अहियापुर थाना पुलिस के अनुसार, जब वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोका गया, तो उसकी बाइक की कागजी जांच की गई। जांच में सामने आया कि उक्त बाइक वर्ष 2019 में नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी और तब से इसका कोई सुराग नहीं मिला था। आरोपी अनिल कुमार बीते छह वर्षों से इस बाइक का प्रयोग कर रहा था और पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
नगर थाना क्षेत्र से हुई थी चोरी
छानबीन में यह भी सामने आया कि आरोपी बाइक चोरी के बाद इसे मीनापुर थाना क्षेत्र में इस्तेमाल कर रहा था। वह इतने वर्षों से बेधड़क इसी चोरी की बाइक पर घूम रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस को संदेह है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी हो सकता है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

 
बाइक मालिक की हो रही है पहचान
इस मामले में पुलिस बाइक के वास्तविक मालिक की पहचान के लिए भी तत्परता से कार्य कर रही है। नगर थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है ताकि बाइक की वापसी सुनिश्चित की जा सके। वहीं, आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:बिहार में चला 'योगी मॉडल' का बुलडोजर, अपराधियों के घर पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दी ऐसी चेतावनी
 
अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रोका गया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात कबूल की और बताया कि वह 2019 से इसका इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने कहा कि वाहन सत्यापन का काम चल रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed