{"_id":"67ce66c1428f1ad307091510","slug":"muzaffarpur-bihar-news-rural-doctor-sexually-exploited-woman-threatened-her-after-abortion-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2711389-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: शादी का झांसा देकर ग्रामीण चिकित्सक ने किया दो साल तक यौन शोषण, जबरन कराया गर्भपात; अब दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: शादी का झांसा देकर ग्रामीण चिकित्सक ने किया दो साल तक यौन शोषण, जबरन कराया गर्भपात; अब दी हत्या की धमकी
Mon, 10 Mar 2025 02:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:44 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक महिला ने ग्रामीण चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। तलाकशुदा महिला ने महिला थाने में आरोपी ग्रामीण चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तलाकशुदा महिला के साथ एक ग्रामीण चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब महिला के गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। अब आरोपी युवक महिला को हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाकर बना संबंध, फिर तोड़ा वादा
महिला ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि वह करजा थाना क्षेत्र की निवासी है। वर्ष 2019 में उसकी शादी नेपाल के रौतहट जिले के एक युवक से हुई थी। तीन वर्षों तक वैवाहिक जीवन बिताने के बाद 2022 में पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर मायके लौट आई और यहीं रहने लगी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक, जो बच्ची के इलाज के सिलसिले में आता-जाता था, उससे बातचीत बढ़ाने लगा। धीरे-धीरे संबंध गहरे हुए और चिकित्सक ने शादी का प्रस्ताव देकर विश्वास जीत लिया। महिला ने बताया कि आरोपी ने वादा किया कि वह उसे जीवन भर साथ रखेगा और कोई तकलीफ नहीं होने देगा। इसी भरोसे में महिला उसके करीब आ गई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे।
विज्ञापन
गर्भवती होने पर करवा दिया जबरन गर्भपात
महिला का आरोप है कि 2023 में वह गर्भवती हो गई और जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी उसे एक निजी नर्सिंग होम ले गया और जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया और अब वह लगातार हत्या की धमकी देने लगा है, जिससे डरी-सहमी पीड़िता कुछ समय के लिए अपने नाना के घर शरण लेने को मजबूर हो गई।
आरोपी पर जल्द होगी कार्रवाई
इस संबंध में महिला थाना प्रभारी अंजली कुमारी ने बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी युवक भी करजा थाना क्षेत्र का ही निवासी है। सभी पहलुओं पर पड़ताल हो रही है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।