फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   rjd mlc reaction on cow national animal blame on bjp and bjp leading state cm Muzaffarpur Bihar

Bihar Politics : 'भाजपा नेता पशु तस्कर', गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करने वाले MLC का बड़ा आरोप

Thu, 28 May 2026 11:20 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 11:20 AM IST
सार

Bihar Politics: राजद एमएलसी कारी सुहैब ने मुजफ्फरपुर में बकरीद की नमाज के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर गौ तस्करी, बीफ निर्यात और गाय के नाम पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही इस मुद्दे पर जन आंदोलन चलाने की बात कही।

विज्ञापन
rjd mlc reaction on cow national animal blame on bjp and bjp leading state cm Muzaffarpur Bihar
राजद एमएलसी कारी सुहैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद के एमएलसी कारी सुहैब ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में सबसे ज्यादा गौमांस की तस्करी होती है, यह किसी से छिपी हुई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत दुनिया का नंबर एक गौमांस सप्लाई करने वाला देश बन गया है। राजद नेता ने कहा कि यदि जनता उनका साथ दे तो वे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के लिए बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राजद इसके लिए पूरी तरह तैयार है और इसे करवाकर ही दम लेगी। हम बीजेपी की तरह गाय पर राजनीति करने वाले नहीं हैं। अगर बीजेपी के लोग गाय को माता मानते हैं तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है।

विज्ञापन


बड़ी ईदगाह से उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग
मुजफ्फरपुर जिले की बड़ी ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद बाहर निकले राजद एमएलसी कारी सुहैब ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग वे लंबे समय से उठाते आ रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की विपक्षी पार्टी राजद इस मुद्दे पर गंभीर है और अब इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि हिंदुओं की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


बीजेपी पर साधा निशाना
कारी सुहैब ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों को भगवान राम में भी सच्ची आस्था नहीं है। अगर वे वास्तव में गाय को माता मानते हैं तो उसकी रक्षा के लिए आगे क्यों नहीं आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉब लिंचिंग को लेकर भी उठाए सवाल
राजद एमएलसी ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में गौ तस्करी के नाम पर लोगों को मॉब लिंचिंग का शिकार बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि बीजेपी नेताओं की नीयत में खोट है और वे सिर्फ राजनीति के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल करते हैं।

मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कारी सुहैब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में सबसे ज्यादा गौ तस्करी हो रही है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा बीफ सप्लायर बन गया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कई नेता इस काम में शामिल हैं। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संगीत सोम का नाम लेते हुए कहा कि उनके पास स्लॉटर हाउस होने की चर्चा है, लेकिन उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।

'बंगाल से बांग्लादेश तक गाय और बैलों की तस्करी'
उन्होंने पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा। कारी सुहैब ने कहा कि बकरीद पर गाय की कुर्बानी रोकने की बात करने वाले नेता बाद में बूढ़ी गायों को काटने की अनुमति की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल से बांग्लादेश तक गाय और बैलों की तस्करी बढ़ रही है और इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

बीफ कंपनियों को लेकर बीजेपी पर हमला
राजद एमएलसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोगों की देश में सबसे ज्यादा बीफ कंपनियां और स्लॉटर हाउस हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं माध्यमों से पैसे कमाकर बाद में भगवा झंडा लेकर हिंदुत्व और गाय की राजनीति की जाती है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश की जाती है।


ये भी पढ़ें: हत्यारों ने मारने के बाद शव जला भी दिया; नोएडा लौटने में हुई देर, पहुंची मौत की खबर

जन आंदोलन चलाने की दी चेतावनी
कारी सुहैब ने कहा कि अब गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के लिए पूरे देश में बड़ा जन आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे लगातार अभियान चलाएंगे और लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed