फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :rjd mla says contradict statement on caste blame on bjp

Bihar News : तेजस्वी यादव के विधायक ने अगड़ी जातियों को लेकर यह क्या कह दिया? दी सीधी धमकी

Sat, 19 Jul 2025 02:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

Bihar: यह पहली बार नहीं है जब विधायक मुन्ना यादव अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी के दौरान उन्होंने खुद को मुन्ना खान कहे जाने का जिक्र किया था, जिसे लेकर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई थीं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :rjd mla says contradict statement on caste blame on bjp
राजद विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीनापुर से राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सामाजिक बदलाव और बहुजन समाज की भूमिका को लेकर अपनी राय रखते दिख रहे हैं। बयान एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू का हिस्सा है, जिसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


विधायक ने बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में सामाजिक समीकरणों में बदलाव आया है और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की जो राह दिखाई, वह आगे भी कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि अब प्रतिनिधित्व का समय बदला है। बहुजन समाज की आवाज अब निर्णायक बन चुकी है। हालांकि उन्होंने अपने वक्तव्य में कुछ जातियों के नाम लेकर राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी की, जिस पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने इसे सामाजिक सशक्तिकरण की बात बताया तो कुछ ने इसे अनावश्यक विवाद खड़ा करने वाला करार दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने गईं थीं अंचलाधिकारी, कैमूर पहाड़ी पर हो गई लूट; तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी चर्चा में रहे हैं विधायक
यह पहली बार नहीं है जब विधायक मुन्ना यादव अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी के दौरान उन्होंने खुद को "मुन्ना खान" कहे जाने का जिक्र किया था, जिसे लेकर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई थीं। इस ताजा बयान को लेकर विपक्षी दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। कुछ नेताओं ने इसे गैर-ज़रूरी बताया है, जबकि राजद समर्थकों ने इसे सामाजिक न्याय की भावना से प्रेरित करार दिया है। फिलहाल पार्टी की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed