फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar News : pregnant women murder case after love affair husband wife issue

Bihar : 'छह महीने पहले आई कामवाली के चक्कर में पति ने पत्नी को मार डाला'- गर्भवती की संदिग्ध मौत के बाद आरोप

Wed, 05 Mar 2025 12:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 05 Mar 2025 12:54 PM IST
सार

Love Affair : मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला का शव कमरे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति ने कामवाली बाई के चक्कर में पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar News : pregnant women murder case after love affair husband wife issue
गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला का शव उसके ससुराल के कमरे में पाया गया। मृतका के गले और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 26 वर्षीय डौली कुमारी के रूप में की गई है। उसकी शादी आम गोला नाका रोड के रहने वाले दिनेश चंद्र सिंह से 2019 में हुई थी।

विज्ञापन


गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश
मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित आम गोला नाका रोड पर कपड़े का कारोबार करने वाली डौली कुमारी का शव उसके कमरे में पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद मृतका के मायका वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस से आरोपी पति को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया है। मौके पर पहुंची FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मायका वालों का आरोप: कामवाली के चक्कर में पति ने की हत्या
मृतका के मायका वालों ने आरोप लगाया है कि डौली की शादी धूमधाम से आठ लाख रुपये दहेज देकर की गई थी और शुरुआती कुछ साल सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन छह महीने पहले डौली के पति ने घर में काम करने के लिए एक महिला को कामवाली के तौर पर रख लिया था। इसके बाद डौली के पति की उस कामवाली से नजदीकियां बढ़ गईं, और वह उससे शादी करना चाहता था। जब डौली को इस बात का पता चला, तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसका पति उसे पीटता था। मायका वालों के अनुसार, कामवाली के प्रेम प्रसंग के चलते पति ने अपनी गर्भवती पत्नी डौली के पेट में पल रहे चार महीने के बच्चे की भी हत्या कर दी। उन्होंने आरोपी पति को फांसी की सजा देने की मांग की है और न्याय की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच: हत्या की आशंका जताई गई
इस मामले पर डीएसपी टाउन वन सीमा देवी ने बताया कि महिला की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। मायका वालों ने हत्या का आरोप लगाया है और शव पर गले और चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे सुसाइड की संभावना कम नजर आ रही है। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद जुटी भीड़।

 

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद पुलिसिया कार्रवाई शुरू।

 

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद जुटी भीड़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed