फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :police raid on suspicion of prostitution many detain police investigate

Bihar News: देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने छापा मारकर डिटेन किए कई लोग,इलाके में हड़कंप

Sun, 21 Dec 2025 05:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 05:46 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में लंबे समय से चल रहे कथित देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर चार महिलाओं और एक पुरुष को डिटेन किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :police raid on suspicion of prostitution many detain police investigate
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने डिटेन किए संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में लंबे समय से चल रहे कथित देह व्यापार से परेशान स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर कई महिला और पुरुषों को डिटेन किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान चार महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है। नगर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुहल्ले के एक घर में पति-पत्नी मिलकर कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। इससे आहत होकर स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर तीन महिलाओं और एक पुरुष को डिटेन किया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना, कराएंगे इलाज; जानिए और क्या है बात
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मुहल्ले के लोगों का कहना है कि बीते कुछ महीनों से एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिससे मुहल्ले के लोगों और खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इससे इलाके में गलत संदेश जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार उस घर में बाहर के कई लोगों का लगातार आना-जाना होता था और आपत्ति जताने पर संबंधित लोग नहीं मानते थे, बल्कि मुहल्ले के लोगों को धमकी भी देते थे। इसके बाद मजबूर होकर सभी मुहल्लेवासियों ने पुलिस से शिकायत की। लोगों को आशंका है कि एक ही परिवार के कुछ सदस्य मिलकर इस घर में देह व्यापार चला रहे थे।

वहीं, इस पूरे मामले पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल देह व्यापार से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कुछ लोगों को डिटेन किया गया है और मामले में आगे की जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed