फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : police action halts murder three contract killer arrested with weapons

Bihar: तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की सुपारी का खुलासा; बड़ी वारदात टली

Tue, 09 Dec 2025 07:59 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2025 07:59 AM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गायघाट के एक प्रत्याशी की हत्या करने आए तीन कॉन्ट्रैक्ट किलरों को तीन हथियार और कारतूस समेत गिरफ्तार किया। साढ़े तीन लाख की सुपारी का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : police action halts murder three contract killer arrested with weapons
तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी हत्या की वारदात होने से बच गई। मामला गरहां ओपी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने विशेष जांच अभियान के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध अपराधियों को पकड़ा। गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ की एक खेप बरामद की गई है।

सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटियासा के पास कुछ युवक संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गौरव निखिल, रोहित कुमार और निखिल कुमार के रूप में हुई है। तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें रोहित पर पहले से मामला दर्ज है।

विज्ञापन


पढ़ें; बेगूसराय में गन प्वाइंट पर लूट, चार बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान से चांदी-जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ टाउन–2 बिनीता सिन्हा की टीम द्वारा की गई सघन पूछताछ में बड़े खुलासे हुए। पता चला कि यह गिरोह सुपारी किलर है और मुजफ्फरपुर के गायघाट क्षेत्र के एक प्रत्याशी की हत्या करने आया था। तीनों को यह काम साढ़े तीन लाख रुपये में सौंपा गया था।

सिटी एसपी ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट देने वाले व्यक्ति की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और इसमें बड़े अपराधियों के लिंक मिलने की भी आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed