फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :people beating both girl and boy video viral police investigate more detail

Bihar: नाबालिग छात्रा की मौत से पहले पिटाई का वीडियो आया सामने, प्रेमी युगल को भीड़ ने पकड़ा था; जानें मामला

Wed, 02 Jul 2025 01:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

Bihar: पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया था, लेकिन इसके बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वहीं, जांच में अब तक युवक द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :people beating both girl and boy video viral police investigate more detail
मौत से पहले पिटाई का वीडियो वायरल

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा और उसके प्रेमी की गांववालों द्वारा पिटाई की जा रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों को भीड़ ने पकड़ रखा है और मारपीट कर रही है। इस दौरान युवक यह कहता सुना जा रहा है कि उसने लड़की का कोई अपहरण नहीं किया है। तभी वहां मौजूद कुछ लोग गाली-गलौज करते नजर आते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद गांव में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

दरअसल, मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नौवीं की छात्रा ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह लड़की को अश्लील फोटो और वीडियो के बहाने ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों के अनुसार, छात्रा इस मामले में पारू थाने भी गई थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में स्कूल वैन और पिकअप की आमने-सामने में हुई टक्कर, कई बच्चे हुए घायल    

हालांकि पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया था, लेकिन इसके बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वहीं, जांच में अब तक युवक द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। मृतका की मां का दावा है कि गांव का युवक उसकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था, इसी कारण वह तनाव में थी।

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवक के साथ पकड़े जाने के बाद दोनों को सरेआम पीटा गया और लड़की को बेइज्जत किया गया, जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। छात्रा की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी और हंगामा भी किया था। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और मामले से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed