फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :passing along half finished road cost you your life people getting

बिहार: बारिश में डूबी सड़क, गड्ढों ने बढ़ाई आफत; मुजफ्फरपुर के दरधा बाजार चौक पर हादसों का खतरा

Fri, 28 Aug 2026 05:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 05:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के पूसा-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित दरधा बाजार चौक पर सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद सड़क पर दो से तीन फीट तक जलजमाव और गहरे गड्ढों के कारण कई वाहन पलट गए। शुक्रवार को बाइक सवार एक परिवार भी गड्ढे में गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :passing along half finished road cost you your life people getting
अधूरे सड़क निर्माण बनी जानलेवा

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूसा-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित दरधा बाजार चौक की हालत अब खराब नहीं, बल्कि जानलेवा बन चुकी है। आधे-अधूरे तरीके से निर्मित इस सड़क पर आए दिन लोग गुजरते समय घायल हो रहे हैं। बारिश के कारण जलजमाव और सड़क पर बने गड्ढे और भी खतरनाक हो गए हैं। इसके चलते लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बारिश के बाद जलजमाव के कारण कई वाहन पलट गए। वहीं, बाइक सवार एक पूरा परिवार सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब अति महत्वपूर्ण सड़क की यह स्थिति है तो दूरदराज की सड़कों का क्या हाल होगा।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर और पूसा के बीच स्थित दरधा बाजार चौक इलाके का महत्वपूर्ण बाजार माना जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कराने वाले ठेकेदार और जनता से वोट लेने के दौरान कई वादे करने वाले नेता अब उन्हें इस बदहाल स्थिति में छोड़कर गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों को रास्ते की स्थिति का पता नहीं चल पाता
दरधा बाजार चौक के स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश नहीं होने पर कम से कम सड़क के गड्ढे दिखाई दे जाते हैं और लोग किसी तरह वहां से निकल जाते हैं। लेकिन बारिश होने के बाद सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण सड़क और गड्ढे एक जैसे नजर आते हैं, जिससे राहगीरों को रास्ते की स्थिति का पता नहीं चल पाता।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जलजमाव के कारण दर्जनों की संख्या में ई-रिक्शा, ऑटो, मालवाहक वाहन और बाइक पलट चुके हैं। इससे मौके पर अक्सर अफरातफरी की स्थिति बन जाती है और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



ये भी पढ़ें- बिहार: साइकिल छीनने का विरोध पड़ा भारी, नौ साल के छात्र के सीने में घोंपी कैंची, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

स्थानीय लोगों ने सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
 

अधूरे सड़क निर्माण बनी जानलेवा

अधूरे सड़क निर्माण बनी जानलेवा

 

अधूरे सड़क निर्माण बनी जानलेवा

अधूरे सड़क निर्माण बनी जानलेवा

 

अधूरे सड़क निर्माण बनी जानलेवा

अधूरे सड़क निर्माण बनी जानलेवा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed