फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Artist Assaulted in Bihar Returning From Cultural Event Victim Hospitalized After Severe Beating

बिहार में कार्यक्रम से लौट रहे कलाकार पर हमला: लोहे की रॉड से सिर फोड़ा, हाथ तोड़ने का आरोप; अस्पताल में भर्ती

Wed, 30 Sep 2026 10:41 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 10:41 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कार्यक्रम खत्म कर घर लौट रहे एक म्यूजिशियन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर लोहे की रॉड और धारदार दबिया से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया।

विज्ञापन
Artist Assaulted in Bihar Returning From Cultural Event Victim Hospitalized After Severe Beating
कलाकार पर जानलेवा हमला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीनकोठिया मोहल्ले में कार्यक्रम खत्म कर घर लौट रहे एक कलाकार (म्यूजिशियन) को रोककर जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और धारदार दबिया से हमला कर कलाकार का सिर फोड़ दिया और हाथ भी तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में गंभीर रूप से घायल कलाकार मोनी खान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित ने मिठनपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम खत्म कर घर लौट रहा था कलाकार
घायल कलाकार मोनी खान ने बताया कि वह म्यूजिशियन है और रोजाना अपना काम खत्म करने के बाद घर लौटता है। मंगलवार शाम को भी वह कार्यक्रम खत्म करके घर जा रहा था। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पहले आसपास के कुछ लोगों ने पहले से घात लगाकर उसे रोक लिया और अचानक हमला कर दिया। मोनी खान का आरोप है कि हमलावर नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहते हैं। उन्होंने घर से कुछ दूरी पहले उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला किया गया, जिससे सिर फट गया। इसके बाद पिटाई कर उसका हाथ भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पैसे की मांग करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप
पीड़ित का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। इसके बावजूद उस पर हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उससे पैसे की मांग की और इसके बाद जान लेने की कोशिश की। पीड़ित ने हमले में शामिल होने का आरोप मोहम्मद परवेज, मोहम्मद शौकत उर्फ सटोरी और मोहम्मद इमरान उर्फ मिथुन पर लगाया है। उसके अनुसार, सभी आरोपी उसके मोहल्ले के आसपास रहने वाले हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ये लोग मादक पदार्थों के धंधे से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सुप्रीम कोर्ट का आदेश: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना को लेकर मिठनपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति पर हमला किए जाने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल का फिलहाल इलाज चल रहा है। उसके ठीक होने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed