Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur land scam ro karun karan suspended 70 decimal land fraud vijay kumar sahwajpur

मुजफ्फरपुर जमीन घोटाला: 70 डिसमिल जमीन के फर्जीवाड़े में आरओ करुण करण निलंबित, पहले भी जा चुके हैं जेल

Sat, 31 Oct 2026 09:26 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 09:26 AM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय कुमार की करीब 70 डिसमिल जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुसहरी अंचल के तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
muzaffarpur land scam ro karun karan suspended 70 decimal land fraud vijay kumar sahwajpur
आरओ करुण करण निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और घोटाले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुसहरी अंचल के राजस्व अधिकारी (आरओ) करुण करण को निलंबित कर दिया गया है। अहियापुर थाना क्षेत्र के सहवाजपुर में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय कुमार की कीमती जमीन से जुड़े मामले में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नामांतरण और दाखिल-खारिज किए जाने का आरोप है। इस मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला और राजस्व अधिकारी करुण करण की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी। इससे पहले तत्कालीन सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला को भी निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन

70 डिसमिल जमीन के फर्जी केवाले पर दाखिल-खारिज का आरोप

दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में करीब 70 डिसमिल जमीन का मामला सामने आया था। आरोप है कि फर्जी केवाले के आधार पर जमीन का अवैध तरीके से दाखिल-खारिज कर दिया गया। जमीन के नामांतरण के दौरान कथित तौर पर बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेजों और कूटरचित कागजातों का इस्तेमाल किया गया था। यह जमीन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय कुमार से जुड़ी बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।

विज्ञापन

दोनों अधिकारियों की भूमिका जांच के घेरे में आई

इस मामले को लेकर मुसहरी अंचल, अहियापुर थाना और जिले के सदर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों की गहन जांच के बाद पुलिस को तत्कालीन सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला और राजस्व अधिकारी करुण करण के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश के संकेत मिले। इसके बाद दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला हुए थे निलंबित

इस मामले में विभागीय कार्रवाई की शुरुआत तत्कालीन अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला के निलंबन से हुई थी। उन्हें जेल भेजे जाने से ठीक एक दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। अब इसी मामले में राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण को भी आधिकारिक तौर पर निलंबित कर दिया है।

जमानत पर रिहा हो चुके हैं दोनों अधिकारी

हालांकि, विशेष अदालत में सुनवाई के बाद दोनों अधिकारियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जा चुका है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर निलंबन की कार्रवाई जारी है। करुण करण के निलंबन के बाद प्रशासनिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जमीन फर्जीवाड़े के आरोपों पर सरकार और राजस्व विभाग की कार्रवाई को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा हो रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed