फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pappu Sahni Encounter Don't Defend Criminals of Your Own Caste Union Minister Slams Mukesh Sahni

Bihar: बिरादरी का हो तब भी अपराधी का साथ क्यों?, पप्पू सहनी एनकाउंटर पर बरसे केंद्रीय मंत्री; जानें पूरा मामला

Sun, 28 Jun 2026 12:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 12:56 PM IST
सार

पप्पू सहनी एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर मुकेश सहनी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने पुलिस का पक्ष लेते हुए अपराधियों के समर्थन को गलत बताया। इस मुद्दे ने अब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक बहस का भी रूप ले लिया है।

विज्ञापन
Pappu Sahni Encounter Don't Defend Criminals of Your Own Caste Union Minister Slams Mukesh Sahni
मुकेश सहनी पर पलटवार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राजभूषण चौधरी निषाद ने वीआईपी (VIP) पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा पप्पू सहनी एनकाउंटर को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पप्पू सहनी का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस पर हमला करने के दौरान आत्मरक्षा में हुई कार्रवाई के दौरान उसकी मौत हुई थी। ऐसे में किसी भी अपराधी का बचाव नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कानून के शासन में विश्वास रखते हैं- केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जाति के आधार पर अपराधियों का समर्थन करता है, तो यह समाज के हित में नहीं है। उन्होंने कहा, 'गलत करने वाला चाहे अपनी बिरादरी का ही क्यों न हो, उसका बचाव कभी नहीं करना चाहिए। हम जाति की राजनीति नहीं करते, बल्कि कानून के शासन में विश्वास रखते हैं।'
विज्ञापन


दरअसल, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पप्पू सहनी के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और सड़क जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू सहनी ने पुलिस पर चलाई थी गोली
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि पुलिस पहले ही पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है। उनके अनुसार, जब पुलिस पप्पू सहनी को पकड़ने गई थी, तब उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। उन्होंने कहा कि पप्पू सहनी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और ऐसे लोगों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।


ये भी पढ़ें-  Bihar: पत्नी के विवाद में खूनी खेल! जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साले को मारी गोली, हालत गंभीर

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुकेश सहनी लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। आम लोगों को ऐसे बयानों से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए, न कि गलत कार्य करने वालों का समर्थन। ऐसे रवैये से प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है और न्याय प्रक्रिया भी बाधित होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed