फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Rape of innocent girl, family caught accused; Police accused of releasing him

Bihar News: बिहार में फिर मासूम बच्ची से दुष्कर्म, परिजनों ने पकड़ा आरोपी; पुलिस पर छोड़ने का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 09:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 09:28 PM IST
सार

Muzaffarpur News: परिजनों ने कहा कि पुलिस ने उनकी शिकायत को हल्के में लिया और आरोपी को पकड़ने के बाद भी उसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने समय पर सख्त कार्रवाई की होती, तो आरोपी फरार न हो पाता।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Rape of innocent girl, family caught accused; Police accused of releasing him
महिला थाना पुलिस ने शुरू की घटना की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तुर्की थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस जघन्य अपराध को गांव के ही एक 38 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने अंजाम दिया। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस पर आरोपी को छोड़ देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को अब महिला थाना को सौंप दिया गया है, जहां जांच और कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

 
मासूम को बहलाकर ले गया आरोपी
जानकारी के मुताबिक, तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला मुकेश कुमार पीड़िता के घर अक्सर आता-जाता रहता था। घटना वाले दिन मुकेश पीड़िता के घर पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने जब बच्ची को घर पर नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला। लगभग दो घंटे बाद मुकेश बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि मुकेश ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस बात से परिजन आक्रोशित हो गए और तुरंत कार्रवाई करने की मंशा से आगे बढ़े।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चाची से दरिंदगी: दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर हैवान बना युवक, पैर से मुंह दबाया; रॉड से किया घिनौना काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों और आरोपी के बीच तनाव
पीड़िता की बात सुनते ही परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और वे तुरंत आरोपी मुकेश के घर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक विवाद में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस बीच परिजनों ने मुकेश को पकड़ लिया और मामले की सूचना तुर्की थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मुकेश को हिरासत में लेकर थाने ले गई। हालांकि परिजनों का आरोप है कि कुछ ही देर बाद पुलिस ने मुकेश को थाने से छोड़ दिया, जिसके बाद वह फरार हो गया।

 
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
इस घटना के बाद तुर्की थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल करते हुए इसे महिला थाना को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को हल्के में लिया और आरोपी को पकड़ने के बाद भी उसे छोड़ दिया। इस लापरवाही ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय पर सख्त कार्रवाई की होती, तो आरोपी फरार न हो पाता। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और स्थानीय लोग इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: कुत्ते नहर से खींच रहे थे कंकाल, लापता युवक का निकला शव, प्रेम-प्रसंग में... परिजनों ने कही यह बात
 
महिला थाना ने शुरू की जांच
मामले को महिला थाना को सौंपे जाने के बाद जांच तेज कर दी गई है। महिला थाना प्रभारी अदिति कुमारी ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई है। आरोपी मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed