Bihar News: मुजफ्फरपुर में सड़क पार करते समय बाढ़ के पानी में डूबी 8 वर्षीय बच्ची, खोजबीन जारी
Bihar News: एसडीआरएफ की टीम और पुलिस बच्ची की खोजबीन में जुटी हुई है। करीब तीन घंटे की खोजबीन के बावजूद अभी तक बच्ची का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची सड़क के पास से गुजर रही थी, तभी पानी में डूब गई।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची बाढ़ के पानी में डूब गई। जानकारी के अनुसार बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक पानी में गिर गई और हादसा हो गया।
डूबी हुई बच्ची की पहचान बेनीबाद के लोमा गांव निवासी राजकुमार शाह की पुत्री शिवानी कुमारी (8 वर्ष) के रूप में हुई है। बच्ची के डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
पढ़ें: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जन्मस्थली सिताब दियारा पहुंचे उपराष्ट्रपति, किया नमन
एसडीआरएफ की टीम और पुलिस बच्ची की खोजबीन में जुटी हुई है। करीब तीन घंटे की खोजबीन के बावजूद अभी तक बच्ची का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची सड़क के पास से गुजर रही थी, तभी पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ को घटनास्थल पर भेजा गया। गायघाट थाना प्रभारी ने बताया कि पानी का बहाव अधिक होने के कारण बच्ची डूब गई है। खोजबीन के लिए गोताखोर की टीम भी लगाया गया है, लेकिन अभी तक बच्ची नहीं मिली है।