फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Navami: Holding mace, Union Minister Rajbhushan Chaudhary Nishad says India is incomplete without Ram

Rama Navami 2025: गदा थामे जयघोष करते दिखे केंद्रीय मंत्री, शोभायात्रा में बोले- राम के बिना अधूरा है भारत

Sun, 06 Apr 2025 05:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Apr 2025 05:30 PM IST
सार

Ram Navami 2025: मुजफ्फरपुर में रामनवमी की विराट शोभायात्रा में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी और पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों लोग अपने समर्थकों के बीच पारंपरिक वेश-भूषा में नजर आए।

विज्ञापन
Ram Navami: Holding mace, Union Minister Rajbhushan Chaudhary Nishad says India is incomplete without Ram
रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद और केदार प्रसाद गुप्ता तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी पर्व पर रविवार को मुजफ्फरपुर की धरती राममय हो गई। भक्ति, उमंग और आस्था से ओतप्रोत माहौल में निकली विराट शोभायात्रा में राम के हजारों अनुयायियों की सहभागिता देखी गई। जुलूस में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने हाथों में गदा थामकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान पूरा माहौल प्रभु भक्ति से सराबोर दिखा।

विज्ञापन

 
गदा लेकर पहुंचे नेता, बढ़ाया रामभक्तों का उत्साह
शहर के सिकंदरपुर से जब रामनवमी की शोभायात्रा निकली, तो उसमें शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद और केदार प्रसाद गुप्ता पारंपरिक अंदाज में नजर आए। दोनों नेताओं ने बजरंग बली की गदा थामी और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ जुलूस का नेतृत्व किया। राम के अनुयायियों ने मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेते हुए उनके साथ जयघोष में शामिल हो गए।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar: आरसीपी सिंह ने रामनवमी पर बताई रामराज्य की परिकल्पना, वक्फ कानून और CM नीतीश के स्वास्थ्य पर जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजभूषण चौधरी निषाद ने इस अवसर पर कहा कि श्रीराम हमारे देश की संस्कृति और पहचान के प्रतीक हैं। रामनवमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा आयोजन है। उन्होंने कहा कि भारत प्रभु श्रीराम के बिना अधूरा है। आज देश और दुनिया श्रीराम के आदर्शों को समझ रही है और उन्हें अपने जीवन में उतार रही है।

मंत्री ने लिया हाथ में गदा

 
रामभक्ति में डूबा शहर, हर गली में गूंजे जय श्रीराम के स्वर
मुजफ्फरपुर के कोने-कोने से निकलते जय श्रीराम के नारों ने एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा पैदा कर दी थी। शोभायात्रा में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में थे। माथे पर चंदन, सिर पर भगवा पगड़ी और गले में तुलसी माला। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह राम दरबार, हनुमान और लक्ष्मण की झांकियों के साथ श्रीराम की लीलाओं का प्रदर्शन किया।
 
‘प्रभु श्रीराम को आत्मसात करें’
पंचायती राज विभाग के पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि श्रीराम को अपने भीतर समाहित करना और उनके आदर्शों पर चलना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को श्रीराम से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि जब हर युवा श्रीराम के आदर्शों को अपनाएगा, तभी देश मजबूत होगा। उन्होंने आगे कहा रामनवमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। मुझे गर्व है कि मैं इस आयोजन का हिस्सा बना।

यह भी पढ़ें- Rama Navami:जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज ने किया शोभायात्रा का स्वागत, बोले- राम हमारे भी; मोहक तस्वीरें
 
उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन रहा सतर्क
रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर जयघोष से गूंज रहा था और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार जुलूस की निगरानी करते रहे। शांति समिति के सदस्य भी इस दौरान सक्रिय रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed